Sunday, July 31, 2005

भारतीय ब्लॉगर जापानी में भी...

हरेक दिन दूसरों के बलॉग देखता हूँ तो वह भी एक पक्का जापानी होने के नाते ज़्यादातर अपनी मातृभाषा, यानी जापानी में लिखे ब्लॉग यहाँ-वहाँ घूमके देख लेता हूँ...

वैसे आजकल यही ब्लॉग घूमते मिल गया...
(*शायद यहाँ देखने वालों में ज्यादातर लोगों को जापानी भाषा समझ में नहीं आएगी, तो यहाँ या यहाँ, ज़रा अंग्रेज़ी में अनुवादित पन्नों से देखें.)

यहाँ जापान में कॉम्प्यूटर-इंजीनियर का काम करने वाले एक भारतीय साहब के क़लम से है.
उनका नाम है मनीष प्रभुणे जी, जो उनके ब्लॉग के अनुसार मुंबई से आए हैं.


ब्लॉग का नाम "外国人日記" (गाइकोकु-जिन निक्कि) का मतलब है "विदेशी का रोज़नामचा".
( "गाइकोकु" : "विदेश" / "-जिन" : मूलतः "आदमी", किसी देश या जगह के नाम के साथ "-ई लोग" का शब्द बनता है. )

और मज़े की बात यह है कि ब्लॉग के URL के अंत में रखे " /gai_jin/ ", जिनका अक्षरानुवादित मतलब होता है "बाहर का आदमी", कभी कभी बरी तरह ग़ैर-देशियों को पहचानने के लिए भी जापानी-स्लैंग में बोला जाने वाले इसी शब्द को, शायद मनीष जी ने अपनी तरफ़ से मज़ाक़ में बनाने को रखा होगा.


पहली बार मनीष जी का बलॉग देखके बहुत अच्छा लगा और यह भी सोचा कि मैं भी उसी तरह मेहनत करके इसी हिंदी ब्लॉग जारी रखूँगा और थोड़ी जल्दी से लिखता जाऊँगा, कम से कम कोशिश तो करनी होगी...


( 2 Comments:

At 11:45 PM, July 31, 2005
" Blogger आशीष श्रीवास्तव " जी ने कहा...


नमस्ते,

आपका ब्लाग पढ कर अच्छा लगा. आपको बधाई देने से मन को रोक नही पाया.

आपका
आशिष

 
At 8:18 PM, September 07, 2005
" Blogger Pratik " जी ने कहा...


जापान के कोने में आजकल सन्‍नाटा क्‍यों है भई? आपका ब्‍लॉग पढ़ना अच्‍छा लगता है, कृपया लिखते रहिए।

 

œ Post a Comment

ÿ << Home