Wednesday, March 22, 2006

पॉडकास्टिंग से हिंदी समाचार


अब NHK, यानी जापान की सरकारी टीवी-रेडियो संस्थान ने अपनी ऑन-लाइन न्यूज़ सेवा में पॉडकास्टिंग सेवा भी शुरू किया है, और हिंदी, उर्दू, बंगाली वग़ैरह 22 भाषाओं में यह पॉडकास्टिंग न्यूज़-सेवा उपलब्ध है.
प्रसारण हर बार ठीक 10 मिनट के लिए, प्रतिदिन दो बार अप-डेट किया जाता है. और कार्यक्रम मुख्यतः जापान के राष्ट्रीय समचार और उससे संबंधित विदेशी समचार में केंद्रित होता है.

ऑन-लाइन हिंदी न्यूज़ सुनने के लिए तो आम तौर बीबीसी हिंदी सुनता हूँ, लेकिन कभी सुबह-शाम ट्रेन में MP3 प्लेयर के ज़रिए सुनने की इच्छा हुई तो स्ट्रीमिंग प्रसारण को घर में एक बार रिकॉर्ड करना पड़ता है. ऐसी तरह सुनने वालों के लिए तो NHK की नई ऑन-लाइन सेवा बहुत सुविधाजनक होगी.


( 1 Comments:

At 4:42 PM, March 27, 2006
" Blogger Greg Goulding " जी ने कहा...


मत्सू भई,

मैं एक प्रस्तुत पेश कर रहा हूँ अपने हिन्दी क्लास में हिन्दी ब्लोगों के बारे में और मेरेपास सवाल है कि आप क्योंकर ब्लोग लिखते हैं? अगर आपकेपास समय है तो उत्तर दिजीए और शामिल करूँगा प्रस्तुत में। दोनों हिन्दी समाज के महत्त्वपुर्ण और पढ़ने के इस्तेमालों के बारे में ही है इसलिए आपकी टिप्पणी बहुत बड़ी मदद की बात होगी।

 

œ Post a Comment

ÿ << Home