वैसे तो, चीनी कैलेंडर के अनुसार यह साल "बैल-गाय" का होता है, इस लिए मेरा न्यू यियर कार्ड भी नंदी की एक लोक चित्र पर बनाया है.
बिना किसी इरादे पे चलता रहेगा ग़ैर-इंडियन के हाथों से. देखते जाइएगा किसी न किसी जगह से जहाँ भी हों. मैं हूँ ना यहीं ,जापान !!!
जनवरी 08, 2009
आकेमाशीते बधाई 2009
आप सबको "आकेमाशीते ओमेदेतो गोज़ाइमास", मेरी हार्दिक शुभ्कामनाएँ, चाहे आप नए पॉस्ट का बेसब्र इंतज़ार करते हों, या जभी यहाँ आया करते हों कि आर एस एस फ़ीड मिलती है, या फिर सर्च एंजिन पे कुछ खोजते खोजते यों ही पहुँच गए हों. देखते रहें, इस साल भी शायद कभी-कभार लेकिन ज़रूर लिखता रहूँगा, जापान के एक कोने से...
वैसे तो, चीनी कैलेंडर के अनुसार यह साल "बैल-गाय" का होता है, इस लिए मेरा न्यू यियर कार्ड भी नंदी की एक लोक चित्र पर बनाया है.
वैसे तो, चीनी कैलेंडर के अनुसार यह साल "बैल-गाय" का होता है, इस लिए मेरा न्यू यियर कार्ड भी नंदी की एक लोक चित्र पर बनाया है.
जनवरी 01, 2008
नए साल के अवसर पर...
नए साल के अवसर पर क्षण भर के लिए वापसी!!

क्यों मेंढक? यह साल जापान में होता है मेंढक का?
ग़लत! असल में तो चीनी कैलेंडर के हिसाब से "चूहे" का होता है. (कोई ख़ासा मायने नहीं, सिवाय जिस मिट्टी के मेंढक को कभी भोपाल में देखा, इसका परिचय आप लोगों से कराने का. इसका अजब-सा आकर्षण, आप समझ सकते हैं न?)
शायद सालाना ब्लॉग होने लगा? पता नहीं अगली पोस्ट कब होगी, मगर क्भी कभार तो ज़रूर लिखता जाऊँगा. (और मेरी ग़ैर-मौजूदगी के दौरान कई कॉमेंट आए थे, अभी तक उनका जवाब दिए बिना ही छोड़के रखने के लिए क्षमा करें.)
नववर्ष की ओमेदेतो!!
इस साल भी योरोशीकु ओनेगाइ मोशीआगेमासु
(मतलब तो पड़ोस में रहने वाले किसी जापानी दोस्त से पूछ लीजिए.)

जनवरी 03, 2007
नए साल के आग़ाज़ में...
इस बार भी नववर्ष की शुभकामनाएँ के साथ देता हूँ,
सभी को "あけまして おめでとう" (आकेमाशीते ओमेदेतो)
कैसा होगा यह साल और क्या क्या होने वाला है इस साल में, यह तो फ़िलहाल अंदाज़ा भी नहीं, पर उम्मीद है कि गुज़रे साल की तरह अच्छा ही रहेगा.
वैसे, आपको पता है ? सुना है कि सन् 2007 "जापान-भारत मैत्री वर्ष" भी है. इस सिलसिले, दोनों देशों के अनेक जगहों में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि भी बहुत आयोजित किए जाएँगे. अगर ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने का मौक़ा मिल जाए तो कभी यहाँ लिखूँगा.

बाइ द वे, पिछ्ले साल के अंत में एक छोटा मोटा काम किया, जिसमें एक विशेष डॉक्युमेंटरी प्रोग्राम के लिए हिंदी वग़ैरह का अनुवाद करने का था. नहीं नहीं, ऍग्ज़ैक्ट्ली बोले तो अनुवाद करने में मदद करने का था, मेरा काम तो. मतलब एक भारतीय पेशेवर अनुवादक के साथ बैठे वीडियो टेप देखना, उनके जापानी में अनुवाद कर कहे को टाइपिंग करते जाना, और कहीं बारीक ढंग से अनुवाद करने के लिए सहज जापानी भाषी के रूप में थोड़ी-सी सलाह देना.
मैंने ख़ुद इतना बड़ा काम तो किया ही नहीं, फिर भी करते करते ख़ूब मज़ा आया और अपने लिए बहुत अच्छा अनुभव भी रहा.
वह अनुवादक साहब मूलतः मराठी हैं, फिर भी पक्के मुंबईकर होने के नाते गुजराती भाषा भी थोड़ा-बहुत समझ लेते हैं. और वीडियो-टेप के ज़्यादा हिस्से गुजरात के शहर में शूट किए गए हैं, इस लिए इंडियन-इंग्लिश, हिंदी, मराठी के अलावा गुजराती भी हमारे काम में शामिल हुई.
सो, गुजराती में बहुत बातें सुनते सुनते, और अनुवादक साहब से कुछ पाठ लेने के बाद, लगता है कि मुझे थोड़ी-सी गुजराती भी आ गई.
ज़रा सुनिए तो गुजराती भाषी भाइयो,
" એ કામ મને વધારે સારું લાગ્યું છે !! " (सही ?)

सदस्यता लें
संदेश (Atom)